21 अप्रैल, रांची (CRICKETNMORE)। महेंद्र सिंह धोनी कई दिनों से लगातार विवादों में नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही धोनी ने आम्रपाली ग्रुप के  ब्रांड एम्बेसडर से अपने को अलग कर लिया था। अभी इस खबर के बीते ज्यादा दिन नहीं हुए हैं थे कि एक और ताजा विवाद में धोनी फंस गए हैं।

एक ओर जहां पूरा देश पानी की किल्लत से परेशान है तो वहीं टीम इंडिया के कप्तान धोनी के रांची के घर में बना स्विमिंग पूल में रोजाना 15 लीटर पानी इस्तमाल हो रहा है। जिसको देखते हुए रेवेन्यू मिनिस्टर अमर कुमार बाउरी ने जनता दरबार में धोनी की शिकायत करी है।

अमर कुमार बाउरी ने कहा है कि इस समय जहां पूरा देश पानी की किल्लत से परेशान है तो इस समय पानी की इतनी बरबादी क्यों हो रही है।

गौरतलब है कि धोनी के घर के पास ही लगभग 1 किलोमीटर दूर यमुनानगर में ना तो बोरवेल से पानी निकल रहा है और ना ही टैंकर से पानी कि सप्लाई हो रही है। जिससे वहां की जनता पानी की किल्लत से परेशान है। आपको बता दें कि यमुनानगर में लोगों की आबादी 5 हजार के आस – पास है।

इसके अलावा रांची में बसे लोगो का कहना है कि धोनी के घर में ज्यादा से ज्यादा 8 से 10 लोग रहते हैं और उसके बाद लगभग 15000 लीटर पानी की बरबादी करना हमारे ऊपर सरासर अन्याय है, सरकार को तुरंत इसपर कड़ा रूख अपनाना चाहिए।

पिछले दिनों पानी की किल्लत का हवाला देते हुए ही आईपीएल के मैच को मुंबई से पुणे शिफ्ट कर लिया गया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार