आईपीएल 2026 के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के युवा लेग स्पिनर यश पुंजा ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। 19 साल के इस गेंदबाज ने प्रभसिमरन सिंह और कूपर कोनोली को अपने जाल में फंसाकर पंजाब को दो बड़े झटके दिए।

Advertisement

PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मुकाबले में रवि विश्नोई की जगह खेल रहे 19 साल के युवा लेग स्पिनर यश पुंजा ने अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींच लिया।

Advertisement

पंजाब किंग्स की ओर से प्रभसिमरन सिंह शानदार लय में नजर आ रहे थे। उन्होंने 43 गेंदों में 59 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था और काफी खतरनाक दिख रहे थे। ऐसे में कप्तान ने भरोसा दिखाते हुए यश पुंजा को गेंद थमाई और उन्होंने मौके को दोनों हाथों से भुना लिया।

पारी के 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर पुंजा ने शानदार लेग स्पिन डाली। प्रभसिमरन बड़ा शॉट खेलने के लिए क्रीज से बाहर निकले, लेकिन गेंद उनके रेंज से थोड़ी दूर थी। उन्होंने शॉट तो खेला, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगकर हवा में चली गई। कवर पर खड़े रियान पराग ने आसान कैच लपकते हुए इस खतरनाक पारी का अंत कर दिया।

इससे पहले यश पुंजा ने कूपर कोनोली को भी अपना शिकार बनाया था। कोनोली तेज बल्लेबाजी करते हुए 13 गेंदों में 30 रन बना चुके थे और रन गति को तेजी से बढ़ा रहे थे। पारी के 9वें ओवर में पुंजा ने अपनी गुगली से उन्हें चकमा दिया। कोनोली ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के गलत हिस्से से लगकर लॉन्ग ऑफ की दिशा में हवा में चली गई, जहां डोनोवन फरेरा ने शानदार कैच पकड़ लिया।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

यश पुंजा ने इस मुकाबले में 4 ओवर में 41 रन देकर 2 अहम विकेट झटके और साबित किया कि वह आने वाले समय में राजस्थान रॉयल्स के लिए एक बड़ा हथियार बन सकते हैं।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार