श्रीलंका ने शानदार गेंदबाजी के दम पर न्यूज़ीलैंड को दो मैचों की T20I सीरीज के पहले मैच में 4 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ उन्होंने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, दांबुला में खेले गए पहला T20I मैच में न्यूज़ीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूज़ीलैंड 19.3 ओवर में 135 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। जैकरी फॉल्क्स ने नाबाद 27(16) रन बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। माइकल ब्रेसवेल ने 27(24) रन बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और एक छक्का जड़ा। विल यंग ने 19 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाये। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट दुनिथ वेल्लालागे ने अपनी झोली में डालें। मथीशा पथिराना, वानिंदु हसरंगा और नुवान तुषारा 2-2 विकेट चटकाने में सफल रहे। महीश तीक्षणा के खाते में एक विकेट गया। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने मैच को 19 ओवर में 6 विकेट खोकर और 140 रन बनाकर जीत लिया। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा रन चरित असलंका के बल्ले से निकले। उन्होंने 28 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 35 रन की पारी खेली। कामिन्दु मेंडिस ने 16 गेंद में 4 चौको की मदद से 23 रन बनाये। कुसल परेरा ने 17 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाये। जैकरी फॉल्क्स ने कीवी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किये। ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल और मिचेल सेंटनर ने एक-एक विकेट चटकाया। 

न्यूज़ीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम रॉबिन्सन, विल यंग, ​​मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिच हे (विकेटकीपर), जोश क्लार्कसन, मिचेल सेंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, जैकरी फॉल्क्स, जैकब डफी। 

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिन्दु मेंडिस, चरित असलंका (कप्तान), भानुका राजपक्षे, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्षणा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार