भारत ने वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy), अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के शानदार प्रदर्शनों की मदद से बांग्लादेश को तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच में 7 विकेट से हरा दिया। पहला टी20 इंटरनेशनल मैच न्यू माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम, ग्वालियर में खेला गया था। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की पूरी टीम 19.5 ओवर में 127 के स्कोर पर ढेर हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 35(32)* रन मेहदी हसन मिराज के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके लगाए। उनके अलावा कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने 27(25) रन का योगदान दिया। अपनी इस पारी में उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। वहीं तस्कीन अहमद और तौहीद हृदोय ने क्रमशः 12(13), 12(18) रनों का योगदान दिया। अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट झटक डालें। डेब्यूटेंट मयंक यादव, वॉशिंगटन सुंदर और हार्दिक पांड्या एक-एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने मैच को 11.5 ओवर में 3 विकेट खोकर और 132 रन बनाकर मैच जीत लिया। हार्दिक पांड्या ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 16 गेंद में 5 चौको और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 39 रन की पारी खेली। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 14 गेंद में 2 चौको और 3 छक्कों की मदद से 29 रन का योगदान दिया। 

संजू सैमसन ने 19 गेंद में 6 चौको की मदद से 29 रन बनाये। सूर्या और संजू ने दूसरे विकेट के लिए 40(21) रन की साझेदारी निभाई। डेब्यूटेंट नितीश रेड्डी ने 15 गेंद में एक छक्के की मदद से नाबाद 16 रन बनाये। हार्दिक ने नितीश के साथ चौथे विकेट के लिए 52(24)* रन की साझेदारी की। मुस्तफिजुर रहमान और मिराज को एक-एक विकेट मिला। 

भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नितीश रेड्डी, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, महमूदुल्लाह, जेकर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार