चटगांव, 17 दिसंबर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज जाकिर हसन टेस्ट पदार्पण में शतक बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। जाकिर ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के चौथे दिन 224 गेंदों में 100 रन बनाये।

Advertisement

जाकिर ने मैच के तीसरे दिन अंतिम सत्र में मजबूत डिफेंस दिखाया था लेकिन शनिवार को उन्होंने खूबसूरत शॉट्स खेलते हुए टेस्ट शतक पूरा किया।

Advertisement

इससे पहले पूर्व कप्तान अमीनुल इस्लाम ने बांग्लादेश के भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शतक (वर्ष 2000 में 145), मोहम्मद अशरफुल (2001 में 114 रन) और अबुल हसन (2012 में 113 रन) ने अपने पदार्पण टेस्टों में शतक बनाया था।

जाकिर ने 219 गेंदों में अपना शतक पूरा किया लेकिन वह अपनी पारी को आगे नहीं खींच सके और रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर स्लिप में विराट कोहली को कैच थमा बैठे। बांग्लादेश ने चौथे दिन स्टंप्स तक 272/6 रन बना लिए हैं और उसे जीत के लिए अभी 241 रन की जरूरत है।

इससे पहले पूर्व कप्तान अमीनुल इस्लाम ने बांग्लादेश के भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शतक (वर्ष 2000 में 145), मोहम्मद अशरफुल (2001 में 114 रन) और अबुल हसन (2012 में 113 रन) ने अपने पदार्पण टेस्टों में शतक बनाया था।

आरआर

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार