शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेले गए टी-ट्वंटी वर्ल्ड कप पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हरा दिया। बांग्लादेश की जीत के साथ ही सुपर 10 मुकाबलों के लिए उसकी राह आसान हो गई वहीं अफगानिस्तान की उम्मीद कम हो गई। क्वालिफायर ए 1 में जो टीम टॉप पर रहेगी वहीं सुपर 10 स्टेज के लिए क्वालिफाई करेगी। अफगानिस्तान की हार की वजह उसकी कमजोर बैटिंग रही। बांग्लादेश के जीत के हीरो रहे ऑलराउंडर शाकिब अल हसन, जिन्होंने 8 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट के लिए लेकिन उन्होंने हैट्रिक लेने का मौका गंवा दिया। इसके अलावा अनामुल हक के ऩॉटआउट 44 रन और तमीम इकबाल के 21 रनों ने बांग्लादेश की जीत में योगदान दिया।
Advertisement
अफगानिस्तान- 72-10(17.1 ओवर)- गुलबादिन नईब- 21 रन
बांग्लादेश- 78-1 (12 ओवर), अनामुल हक- 44, तमीम इकबाल-21
Advertisement