Harshit Rana ODI Debut: इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार (6 फरवरी) को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत के लिए तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने डेब्यू किया। हालांकि वनडे करियर के शुरूआती पल उनके लिए ना भूल पाने वाले रहे। इंग्लैंड के ओपनिंग बल्लेबाज फिलिप सॉल्ट ने उनके एक ओवर में 26 रन जड़ दिए। हर्षित ने अच्छी शुरूआत की और अपने पहले दो ओवर में 11 रन दिए, जिसमें एक मेडन डाला। 

Advertisement

कप्तान रोहित शर्मा लगातार तीसरे ओवर के लिए हर्षित के पास गए। फिलिप ने उनके खिलाफ तीन छक्के और दो चौके जड़े। हर्षित ने कुल 26 रन लुटाए, जो भारत के वनडे इतिहास में डेब्यू मैच  पर किसी खिलाड़ी द्वारा डाला गया सबसे महंगा ओवर है। 

Advertisement

वनडे में भारत के लिए सबसे महंगे ओवर:

30 - युवराज सिंह बनाम दिमित्री मस्कारेनहास (इंग्लैंड), द ओवल, 2007

30 - इशांत शर्मा बनाम जेम्स फॉल्कनर (ऑस्ट्रेलिया), मोहाली, 2014

28 - क्रुणाल पांड्या बनाम बेन स्टोक्स (इंग्लैंड), पुणे, 2021

Advertisement

26 - हर्षित राणा बनाम फिल साल्ट (इंग्लैंड), नागपुर, 2025*

26 - रवि शास्त्री बनाम माइक गैटिंग (इंग्लैंड), झालंदर, 1981

इस ओवर के बाद रोहित ने उन्हें आक्रमण से हटाया, लेकिन जब वह सॉल्ट के रन आउट होने के बाद वापस लौटे, तो फिर दसवां ओवर करने का मौका मिला। हर्षित ने इस ओवर में बेन डकेट और हैरी ब्रूक को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। 

Advertisement

इस मुकाबले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हर्षित के अलावा युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भी भारत के लिए वनडे डेब्यू किया है। विराट कोहली इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं, मैच की पूर्व संध्या पर घुटने में लगी चोट के चलते वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। 

इंग्लैंड की टीम में 14 महीने बाद दिग्गज बल्लेबाज जो रूट की वापसी हो रही है। 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट में यह उनका पहला मुकाबला है। 

टीमें इस प्रकार हैं

Advertisement

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): बेन डकेट, फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल (उप-कप्तानः, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव,मोहम्मद शमी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार