श्रीलंका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में अफगानिस्तान को चरिथ असलांका (Charith Asalanka) और वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) के शानदार प्रदर्शनों की मदद से 155 रन से हरा दिया। अफगानिस्तान की तरफ से रहमत शाह और इब्राहिम जादरान ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली लेकिन वो टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी। पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेले में खेले गए इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस जीत के साथ श्रीलंका ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली। 

Advertisement

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 50 ओवरों में 6 विकेट खोकर 308 रन का स्कोर टांगा। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा रन चरिथ असलांका ने बनाये। उन्होंने 74 गेंद में 9 चौको और 2 छक्कों की मदद से 97* रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कप्तान कुसल मेंडिस ने 65 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

Advertisement

सदीरा समरविक्रमा ने 61 गेंद में 3 चौको की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। जनिथ लियानागे ने 48 गेंद में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। असलांका और लियानागे ने 111 (98) रन की साझेदारी की। मेंडिस और समरविक्रमा ने 103 (113) रन की साझेदारी निभाई। अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट अजमतुल्लाह उमरजई ने लिए। एक-एक विकेट नूर अहमद, क़ैस अहमद और फजलहक फारूकी को मिला। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की पूरी टीम 33.5 ओवरों में 153 के स्कोर पर सिमट गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन रहमत शाह ने बनाये। उन्होंने 69 गेंद में 7 चौको की मदद से 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इब्राहिम जादरान ने 76 गेंद में 6 चौको की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। रहमत और इब्राहिम ने दूसरे विकेट के लिए 97(121) रन की साझेदारी की। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट वानिंदु हसरंगा को मिले। दिलशान मदुशंका और असिथा फर्नांडो ने 2-2 विकेट चटकाए। प्रमोद मदुशन ने एक विकेट लिया। 

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, जनिथ लियानागे, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्ष्णा, दिलशान मदुशंका, असिथा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन। 

Also Read: Live Score

Advertisement

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), नूर अहमद, क़ैस अहमद, फजलहक फारूकी। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार