भारत ने ज़िम्बाब्वे को 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दूसरे मैच में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) की शानदार पारियों की मदद से 100 रन से हरा दिया। इसी के साथ सीरीज में एक -एक की बराबरी आ गयी। हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेले गए इस मैच में भारत के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 

Advertisement

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 234 रन टांगे। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 100(47) रन अभिषेक शर्मा के बल्ले से निकले। अपने पहले शतक में उन्होंने 7 चौके और 8 छक्के लगाए। ऋतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 77(47) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके और एक छक्का लगाया। 

Advertisement

अभिषेक और गायकवाड़ ने दूसरे विकेट के लिए 137(76) रन की साझेदारी की। रिंकू सिंह ने 48(22)* रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 5 छक्के लगाए। गायकवाड़ और रिंकू ने तीसरे विकेट के लिए 87(36)* रन की साझेदारी निभाई। ज़िम्बाब्वे की तरफ से एक-एक विकेट वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा और ब्लेसिंग मुज़ारबानी लेने में सफल रहे। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ज़िम्बाब्वे की पूरी टीम 18.4 ओवर में 134 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। ज़िम्बाब्वे की तरफ से सबसे ज्यादा रन वेस्ली मधेवेरे ने बनाये। उन्होंने 39 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन की पारी खेली। ब्रायन बेनेट ने 9 गेंद में एक चौके और 3 छक्के की मदद से 26 रन बनाये। ल्यूक जोंगवे ने 26 गेंद में 4 चौके की मदद से 33 रन बनाये। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट आवेश खान और मुकेश कुमार ने हासिल किये। 2 विकेट रवि बिश्नोई ने अपने नाम किये। वॉशिंगटन सुंदर ने एक विकेट अपनी झोली में डाला। 

ज़िम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: वेस्ली मधेवेरे, इनोसेंट कैया, ब्रायन बेनेट, सिकंदर रज़ा (कप्तान), डायोन मायर्स, जॉनाथन कैंपबेल, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ल्यूक जोंगवे, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, तेंदई चतारा। 

भारत की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, रियान पराग, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मुकेश कुमार। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार