साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 55 ओवर में 3 विकेट खोकर 191 रन बना लिए है। इसी के साथ उन्होंने 221 रन की लीड ले ली है। ये टेस्ट मैच सेंट जॉर्ज पार्क, गक़ेबरहा में खेला जा रहा है। 

Advertisement

तीसरे दिन स्टंप्स के समय साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा 79 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 48 रन बनाकर खेल रहे थे। वहीं ट्रिस्टन स्टब्स 93 गेंद में 2 चौको की मदद से 36 रन बनाकर खेल रहे थे।  बावुमा और स्टब्स चौथे विकेट के लिए 82(155)* रन की साझेदारी कर चुके हैं। एडेन मार्करम ने 75 गेंद में 5 चौको की मदद से 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। प्रभात जयसूर्या ने श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किये। विश्व फर्नांडो ने एक विकेट हासिल किया। 

Advertisement

श्रीलंका पहली पारी में 99.2 ओवर में 328 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी और साउथ अफ्रीका के स्कोर से 30 रन पीछे रह गयी। श्रीलंका की तरफ से पहली पारी में सबसे ज्यादा रन पथुम निसांका ने बनाये। उन्होंने 157 गेंद में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 89 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कामिंदु मेंडिस ने 92 गेंद में 4 चौको की मदद से 48 रन की पारी खेली। 

एंजेलो मैथ्यूज ने 90 गेंद में 6 चौको की मदद से 44 रन और दिनेश चांदीमल ने 97 गेंद में 5 चौको की मदद से 44 रन की पारियां खेली। कामिंदु मेंडिस 38 गेंद में 3 चौको की मदद से 30 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट डेन पैटर्सन ने अपने नाम किये। केशव महाराज और मार्को यानसेन के खाते में 2-2 विकेट गए। एक विकेट कागिसो रबाडा ने हासिल किया। 

साउथ अफ्रीका की पहली पारी दूसरे दिन 103.4 ओवर में 358 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। काइल वेरिन ने 133 गेंद में 12 चौको और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 105 रन की शतकीय पारी खेली। रयान रिकेलटन ने 250 गेंद में 11 चौको की मदद से 101 रन की शतकीय पारी खेली। कप्तान टेम्बा बावुमा ने 109 गेंद में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 78 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

श्रीलंका की तरफ से पहली पारी में सबसे ज्यादा 4 विकेट लाहिरू कुमारा ने अपने नाम किये। 3 विकेट असिथा फर्नांडो को मिले। एक विकेट जयसूर्या और 2 विकेट विश्व फर्नांडो के खाते में गए। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्करम, टोनी डी जॉर्जी, रयान रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, डेन पैटर्सन। 

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: दिमुथ करुणारत्ने, पथुम निसांका, दिनेश चांदीमल, एंजेलो मैथ्यूज, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), प्रभात जयसूर्या, विश्व फर्नांडो, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार