आईपीएल 2026 के छठे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होने वाला है। दिलचस्प बात ये रही कि दोनों ही टीमों को अपने पहले मैच में 200 रन बनाने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा। अब एक ऐसे मैच में जिसमें फिर से खूब रन बनने की उम्मीद है, ये तीन बैटल्स ही इस मैच की दिशा और दशा तय करेंगी। तो चलिए आपको बताते हैं कि ये तीन मुकाबले किन खिलाड़ियों के बीच होंगे।
1. हेनरिक क्लासेन बनाम वरुण चक्रवर्ती
हेनरिक क्लासेन और वरुण चक्रवर्ती के बीच की ये लड़ाई बेहद मजेदार होने वाली है। क्लासेन एक बेहतरीन स्पिन बल्लेबाज हैं और KKR के इस मिस्ट्री स्पिनर के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 211.32 का है और उन्होंने नौ टी-20 पारियों में 53 गेंदों पर 112 रन बनाए हैं। हालांकि, इसके बावजूद, चक्रवर्ती ने उन्हें तीन बार आउट भी किया है, जिससे ये मुकाबला और भी दिलचस्प हो जाता है।
2. अजिंक्य रहाणे बनाम जयदेव उनादकट
अजिंक्य रहाणे और जयदेव उनादकट के बीच का ये मुकाबला भी रोमांचक होगा। रहाणे छह IPL पारियों में इस बाएं हाथ के गेंदबाज़ के हाथों चार बार आउट हुए हैं और उन्होंने सिर्फ़ 35 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 102.94 रहा है। रहाणे अगर ये मैच खेलते हैं तो ये उनका 200वां IPL मैच होगा और यकीनन वो इस दिन को अपने और अपनी टीम के लिए यादगार बनाना चाहेंगे। रहाणे पारी की शुरुआत करते हैं, और बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि वो फिन एलन के साथ मिलकर KKR को कैसी शुरुआत दिलाते हैं।
अभिषेक शर्मा और सुनील नारायण के बीच का मुकाबला इस मुकाबले की दिशा और दशा तय कर सकता है। KKR इस मुकाबले में शायद अभिषेक के खिलाफ नारायण को शुरुआती ओवरों में इस्तेमाल कर सकता है लेकिन दिलचस्प बात ये है कि अब तक अभिषेक शर्मा का पलड़ा नारायण पर भारी रहा है। उन्होंने नारायण के खिलाफ़ पांच पारियों में, सिर्फ़ 25 गेंदों में 204 के शानदार स्ट्राइक रेट से 51 रन बनाए हैं। नारायण ने उन्हें सिर्फ़ एक बार आउट किया है और KKR के लिए ये बेहद ज़रूरी होगा कि गेंदबाज़ी में उनका ये मुख्य हथियार, SRH के इस सलामी बल्लेबाज़ को जल्द से जल्द पवेलियन भेज दे।