आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) में अफगानिस्तान से मिली शर्मनाक हार के बाद इंग्लिश टीम के कैप्टन जोस बटलर (Jos Buttler) ने कैप्टेंसी छोड़ने का फैसला कर लिया है। यही वजह है आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने वाले हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि आगामी समय में T20 और ODI फॉर्मेट में इंग्लिश टीम के नए कैप्टन के तौर पर नज़र आ सकते हैं।

Advertisement

हैरी ब्रूक (Harry Brook)

Advertisement

हमने अपनी लिस्ट में सबसे ऊपर हैरी ब्रूक का नाम रखा है। ये 26 वर्षीय विस्फोटक बैटर इंग्लिश टीम का फ्यूचर स्टार माना जाता है जिस वज़ह से उन्हें टीम का वाइस कैप्टन होने का भी सम्मान दिया गया है। इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए हैरी ब्रूक इंग्लैंड के लिए तीनों ही फॉर्मेट खेल रहे हैं। वो अब तक अपने देश के लिए 24 टेस्ट, 25 वनडे और 44 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। खास बात ये है कि उन्होंने इंग्लिश टीम के लिए 5 ODI मैचों में कैप्टेंसी भी की है। ऐसे में अगर वो इंग्लैंड के ODI और T20 के नए कप्तान चुने जाते हैं तो इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी।

फिल साल्ट (Phil Salt)

इंग्लिश ओपनर फिल साल्ट भी कैप्टेंसी के लिए जोस बटलर की अच्छी रिप्लेसमेंट हो सकते हैं। 28 वर्षीय फिल साल्ट विकेटकीपर बैटर हैं, जो कि टीम के लिए ओपनिंग करते हुए तूफानी बल्लेबाज़ी करते हैं। विकेटकीपर किसी भी दूसरे खिलाड़ी की तुलना में खेल को अच्छी तरह देखता है, यही वजह है हमने फिल साल्ट को अपनी लिस्ट में शामिल किया है। ये भी जान लीजिए कि साल्ट भी इंग्लैंड के लिए कप्तानी की भूमिका निभा चुके हैं। उनके पास 2 टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड की कप्तानी करने का अनुभव है। वो अपने देश की वाइट बॉल टीम के अहम खिलाड़ी हैं और अब तक 32 वनडे और 43 टी20 मैच खेल चुके हैं।

लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone)

Advertisement

जोस बटलर की कैप्टेंसी रिप्लेसमेंट के तौर पर हमारी लिस्ट में जो आखिरी खिलाड़ी शामिल है, वो इंग्लिश टीम का विस्फोटक ऑलराउंडर है। जी हां, हम बात कर रहे हैं लियाम लिविंगस्टोन की।

इंग्लिश टीम के स्टार ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन भी टीम के एक अहम सदस्य हैं जो कि तीनों ही फॉर्मेट खेलने का अनुभव रखते हैं। खास बात ये है कि 31 वर्षीय लिविंगस्टोन तूफानी अंदाज में रन बनाने के अलावा, लेग ब्रेक और ऑफ ब्रेक दो तरीके से गेंदबाज़ी करने में सक्षम है। आपको शायद अंदाजा नहीं होगा कि लिविंगस्टोन इंग्लिश टीम के लिए 3 ODI मैचों में कैप्टेंसी भी कर चुके हैं जिसमें से इंग्लैंड ने 2 मैच जीते हैं। ये भी जान लीजिए कि लिविंगस्टोन ने इंग्लैंड के लिए 1 टेस्ट, 38 वनडे और 60 टी20 मैच खेले हैं। यही वजह है हमने उन्हें भी अपनी खास लिस्ट में जगह दी है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार