अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फरीद अहमद मलिक (Fareed Ahmad Malik)  ने भारत के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में लगातार दो गेंदों में  यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और विराट कोहली (Virat Kohli) को आउट करते हुए दो बड़े झटके दे दिए। एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेले जा रहे इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। भारत 2-0 से इस सीरीज पर अपना कब्ज़ा जमा चुका हैं। 

Advertisement

पारी का तीसरा ओवर करने आये अहमद ने तीसरी गेंद लेंथ पर डाली। जायसवाल ने ऑन-साइड पर इस गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद थोड़ा रुककर आयी। यही कारण था कि गेंद बल्ले का टॉप एज लेते हुए हवा में काफी ऊंची चली गयी। वहीं मोहम्मद नबी ने मिडविकेट से दौड़ लगाते हुए एक अच्छा कैच पकड़ा। जायसवाल इस मैच में मात्र 4(6) रन बनाकर आउट हो गए। 

Advertisement

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये विराट कोहली ने अहमद की चौथी गेंद पर मिड ऑफ पर पुल शॉट खेलना चाहते थे। हालांकि गेंद को ज्यादा बाउंस मिल गया और गेंद बल्ले पर अच्छे से नहीं आयी और कप्तान इब्राहिम जादरान ने आसान सा कैच लपक लिया। विराट इस मैच में गोल्डन डक पर आउट हो गए। विराट जब आउट होकर पवेलियन जा रहे थे तो फैंस काफी निराश थे। पहली बार विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल में गोल्डन डक पर आउट हुए हैं। टी20 इंटरनेशनल में उनके लिए यह पांचवां शून्य था। 

रोहित ने टॉस जीतने के बाद कहा कि, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। हमने पहले दो मैचों में गेंदबाजी की, इसलिए हम आज बल्लेबाजी करेंगे। विकेट से कोई लेना-देना नहीं है, बस कुछ कॉम्बिनेशन आजमाना चाहता हूं और कुछ मौके देना चाहता हूं। यह नए चेहरों को आज़माने का एक और अवसर है। हमने तीन बदलाव किये हैं- संजू, आवेश और कुलदीप की वापसी हुई हैं। अक्षर, जितेश और अर्शदीप बाहर हैं। 

भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, आवेश खान। 

Also Read: Live Score

Advertisement

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, शराफुद्दीन अशरफ, कैस अहमद, मोहम्मद सलीम सफी, फरीद अहमद मलिक। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार