'रिकॉर्ड तो बनते ही हैं टूटने के लिए' यही वज़ह है आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे टी-20 वर्ल्ड कप के उन टॉप 5 रिकॉर्ड के बारे में जो इस साल आठवें एडिशन में टूटने लगभग तय नज़र आ रहे हैं।

Advertisement

सबसे ज्यादा रन (Mahela Jayawardene)

Advertisement

टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज़ महेला जयवर्धने के नाम हैं। इस दाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज़ ने 31 मैचों में 1016 रन बनाए हैं। इस साल महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा(847) या विराट कोहली(845 रन) अपने नाम कर सकते हैं।

एक एडिशन(टी-20 वर्ल्ड कप) में सबसे ज्यादा रन

Advertisement

इंडियन टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली ने साल 2014 में 6 मुकाबले खेलते हुए कुल 319 रन जड़े थे। यह रिकॉर्ड भी खतरे में रहने वाला है। दरअसल, रोहित शर्मा, जोस बटलर, डेविड वॉर्नर जैसे बल्लेबाज़ इस साल यह रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

सबसे ज्यादा 50 या उससे ज्यादा रन

Advertisement

यह रिकॉर्ड भी विराट कोहली के नाम है। विराट ने टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक 21 मुकाबलों में 10 बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। यह रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा अपने नाम कर सकते है। रोहित टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक 8 अर्धशतक जड़ चुके हैं। वह सलामी बल्लेबाज़ी करते हैं ऐसे में यह रिकॉर्ड उनके नाम हो सकता है।

एक एडिशन (टी-20 वर्ल्ड कप) में सबसे ज्यादा विकेट

Advertisement

श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर वानिन्दु हसंरगा ने पिछले वर्ल्ड कप (2021) में 8 मुकाबलों में 16 विकेट चटकाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था, लेकिन इस साल उनका रिकॉर्ड टूटने की पूरी संभावना नज़र आ रही है। ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड कप होने वाला है और हरी पिचों पर तेज गेंदबाज़़ों को खूब मदद मिलेगी, ऐसे में जोस हेजलवुड या कगिसो रबाडा एक एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड जीत सकते हैं।

सबसे ज्यादा कैच

Advertisement

टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड मिस्टर 360 एबी डी विलियर्स के नाम हैं। एबी ने वर्ल्ड कप में कुल 23 कैच लपके हैं, लेकिन इस साल यह रिकॉर्ड भी टूटने की कगार पर है। मार्टिन गप्टिल(19) और डेविड वॉर्नर(18) इस रिकॉर्ड के बेहद ही करीब हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार