4 जनवरी।  आस्ट्रेलिया ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जारी चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में शुक्रवार को दूसरे दिन भारत के खिलाफ अपनी पहली पारी में स्टम्प्स तक बिना कोई विकेट गंवाए 24 रन बनाए हैं। आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस 19 रन बनाकर और उस्मान ख्वाजा पांच रन बनाकर नाबाद हैं। स्कोरकार्ड

Advertisement

इससे पहले भारत ने चेतेश्वर पुजारा (193) और ऋषभ पंत (नाबाद 159) के शतकों से शुक्रवार को अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 622 रनों का विशाल स्कोर बनाकर घोषित कर दी।

Advertisement

यह भारतीय टीम द्वारा सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर बनाया गया दूसरे सबसे बड़ा स्कोर है। भारतीय टीम ने इससे पहले 2004 में इसी मैदान पर सात विकेट पर 705 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की थी।  

आपको बता दें कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टिम पेन ने एक ऐसी हरकत की जिसे वहां मौजूद हर एक शख्स अपनी हंसी नहीं रोक पाया।

हुआ ये कि जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए टिम पेन आए तो बिल्कुल दबाव में नजर आ रहे थे। जैसे ही टिम पेन पत्रकारों के सवाल का जबाव दे रहे थे तभी वहां मौजूद एक फोन में घंटी बजनी शुरू हो गई।

जिसके बाद टिम पेन ने खुद ही पास रखी पत्रकार के फोन को उठाकर बातचीत कर रहे शख्स के साथ हंसी- मजाक करने लगे। देखिए मजेदार वीडियो►

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार