इस समय विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम की शान बन चुके हैं और दुनिया के हर कोने में भारतीय कप्तान का नाम गूंजता है। लेकिन इस समय विराट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और ये वीडियो 2012 का है जब उन्होंने भारतीय क्रिकेट में सिर्फ कदम ही रखे थे।

Advertisement

यह क्लिप उस पार्टी की है, जहां अंबानी, सलमान खान, लता मंगेशकर सहित अन्य लोग भी सचिन तेंदुलकर के 100वें शतक के सम्मान समारोह में शामिल हुए थे। इस वीडियो में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, विराट कोहली से सचिन के बारे में एक सवाल पूछती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, विराट के बाद अभिषेक बच्चन ने भी अपने जवाब से महफिल लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

Advertisement

प्रियंका के सवाल का जवाब देते हुए विराट कहते हैं, "सचिन के कारण ही मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया। मेरी तरह मुझे लगता है कि भारत में ज्यादातर युवाओं ने सचिन को देखकर ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। आज उनके साथ वही ड्रेसिंग रूम साझा करना बड़े सम्मान की बात है। जब मैं छोटा था, मेरा सपना केवल वास्तविक जीवन में उनसे मिलना था और उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानना उनके लिए अब तक की सबसे अच्छी बात है।”

विराट के जवाब के बाद अभिनेता अभिषेक बच्चन भी सचिन की तारीफ करते हुए नजर आए। उन्होंने विराट के शब्दों को सही ठहराया और सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के उन्हीं के नक्शेकदम पर चलने की कामना की।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार