एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाना है लेकिन इस फाइनल से पहले दोनों टीमें सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में भी आमने-सामने हैं। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया और दसून शनाका के गेंदबाज़ों ने अपने कप्तान के फैसले को बिल्कुल भी गलत साबित नहीं होने दिया।

Advertisement

पाकिस्तान की बल्लेबाज़ी इस मैच में भी धराशायी हो गई और बाबर आज़म की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। पाकिस्तान की टीम 19.1 ओवर में 121 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका के लिए वानिंदु हसरंगा स्टार रहे और गेंदबाज़ी के दौरान 4 ओवरों में 21 रन देकर तीन बड़े विकेट झटके।

Advertisement

इस दौरान हसरंगा के कुछ पाकिस्तानी फैन भी नजर आए और उन्हीं में से एक फैनगर्ल का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडिय़ो में देखा जा सकता है कि ये फैनगर्ल वानिंदु हसरंगा के सेलिब्रेशन की कॉपी कर रही है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और काफी शेयर भी कर रहे हैं।

वहीं, अगर इस मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान ने बल्लेबाज़ी में खराब प्रदर्शन के बाद गेंदबाज़ी में दमखम दिखाया और श्रीलंका को भी दो शुरुआती झटके देकर मैच में वापसी की। बेशक इस मैच की अहमियत ना के बराबर हो लेकिन दोनों ही टीमें एशिया कप के फाइनल में जीत के साथ जाना चाहेंगी। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि मूमेंटम किस टीम के साथ होता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार