एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले के दौरान एक गज़ब का नज़ारा देखने को मिला जब एक पाकिस्तानी फैन ने अपनी टीम को हारता देखकर पाकिस्तानी किट के ऊपर से इंडियन जर्सी पहन ली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि भारतीय फैंस इस पाक फैन के मज़े लेते दिख रहे हैं।

Advertisement

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही इस पाकिस्तानी फैन को मैच के आखिरी पलों में पाकिस्तान की हार दिखने लगती है तो ये फटाफट से इंडियन जर्सी निकालता है और तुरंत पाकिस्तानी किट के ऊपर से नीली जर्सी पहनकर नाचने लगता है। इस मज़ेदार घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

इस मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया लेकिन ओपनर साहिबजादा फरहान और शाहीन अफरीदी को छोड़कर कोई भी पाकिस्तानी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक ना सका। फरहान ने आउट होने से पहले 44 गेंदों में 40 रन बनाए। जबकि शाहीन अफरीदी ने भी तूफानी पारी खेलते हुए 4 छक्कों की मदद से 16 गेंदों में 33 रन बनाए। वहीं, फखऱ जमान ने 17 रनों का योगदान दिया। गिरते पड़ते पाकिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 127 रन ही बना पाई।

इसके बाद जब भारतीय ओपनर्स एक मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरे तो उनसे एक बार फिर तूफानी शुरुआत की उम्मीद थी लेकिन शुभमन गिल 10 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद एकतरफ से अभिषेक शर्मा ने आक्रमण जारी रखा और आउट होने से पहले 13 गेंदों में 31 रन बनाए। शर्मा के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव (47) और तिलक वर्मा (31) ने ये सुनिश्चित किया कि भारतीय टीम ज्यादा विकेट गंवाए बिना ये मैच जीत जाए।

Akhir India ki hi Paidaish hai
Baap ke paas akar he chupay ga ye porki#indvspak2025 #INDvPAK #PAKvIND #PakVsInd #PakistanCricket pic.twitter.com/n0eMsmp5oK

— Pathan Bhai (@PathanBhaiii) September 14, 2025

Also Read: LIVE Cricket Score

इस मैच में जीत के बाद भारतीय टीम अपने ग्रुप में दो जीत के साथ टॉप पर आ गई है। वहीं, अब पाकिस्तान को सुपर-4 में जाने के लिए अपने आखिरी मैच में यूएई को हराना होगा। अगर वो उस मैच में जीत हासिल नहीं कर पाते हैं तो उनके लिए आगे की राह मुश्किल हो जाएगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार