भारत के मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर और पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए उस खिलाड़ी का नाम बताया है जो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बना सकता है।

Advertisement

आकाश ने जिस खिलाड़ी का नाम बताया है वो कोई और नहीं बल्कि टीम को ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल है। राहुल ने अभी तक वार्म मैच में 24 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उन्होंने 31 गेंदों में 39 रन बनाए थी।

Advertisement

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए उन्होंने कहा,"जिस तरह से वो बल्लेबाजी कर रहे हैं वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। वो बेहद ही शानदार फॉर्म में है। अगर भारत टूर्नामेंट में बहुत ज्यादा आगे जाता है तो केएल राहुल उसमें एक अहम भूमिका निभाएंगे।"

आकाश ने आगे बात करते हुए कहा कि टूर्नामेंट की लीग फेज की बात करे तो मिशेल स्टार्क इस दौरान सबसे ज्यादा विकेट चटका सकते हैं।

बता दें कि केएल राहुल ने आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन किया था और टूर्नामेंट में 600 से ज्यादा रन बनाए थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार