आईपीएल 2023 में खराब प्रदर्शन के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने कुछ सख्त कदम उठाते हुए अपने कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव किए हैं। आरसीबी ने आगामी आईपीएल सीजन से पहले जिम्बाब्वे के पूर्व बल्लेबाज एंडी फ्लावर को हेड कोच बना दिया है जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशन्स माइक हेसन और हेड कोच संजय बांगड़ से अपने रास्ते अलग कर लिए हैं।

Advertisement

माइक हेसन और संजय बांगड़ की छुट्टी होने के साथ ही आरसीबी फैंस के लिए एक अच्छी खबर भी सामने आ रही है। एंडी फ्लॉवर की नियुक्ति के साथ ही खबर सामने आ रही है कि एबी डी विलियर्स की भी घर वापसी हो सकती है यानि की वो भी आरसीबी के साथ दोबारा से जुड़ सकते हैं। क्रिकबज्ज की रिपोर्ट के अनुसार डी विलियर्स आरसीबी के खेमे से मेंटोर के रूप में जुड़ सकते हैं।

Advertisement

अगर ऐसा होता है तो फैंस को एक बार फिर से विराट कोहली और एबी डी विलियर्स की जोड़ी साथ में दिख सकती है। आरसीबी ने अब तक एक बार भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती है ऐसे में क्या पता कोचिंग स्टाफ में बदलाव से ही आरसीबी की किस्मत बदल जाए और विराट कोहली के साथ-साथ डी विलियर्स का भी ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा हो जाए। डी विलियर्स RCB के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने आईपीएल इतिहास में सिर्फ 2 टीमों के लिए खेला है, जिनमें दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें शामिल हैं। 

अगर डी विलियर्स के आईपीएल करियर की बात करें तो आरसीबी के लिए 156 मैचों में खेलते हुए उन्होंने 41.20 के औसत से 4491 रन बनाए हैं। इस दौरान डी विलियर्स के बल्ले से 2 शतक और 37 अर्द्धशतक भी देखने को मिले हैं। उन्होंने अपना आखिरी आईपीएल मुकाबला साल 2021 में केकेआर के खिलाफ खेला था। ऐसे में अगर डी विलियर्स दोबारा से आरसीबी के साथ जुड़ते हैं तो फैंस के लिए विराट और डी विलियर्स को दोबारा से साथ देखना एक सुखद एहसास होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार