14 अप्रैल, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। वर्ल्ड टी- 20 में अपने बल्ले से वर्ल्ड क्रिकेट में नई पहचान बनानें वाले कोहली ने आईपीएल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ केवल 51 गेंद पर 75 रन बनाक टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया है। पहले ही मैच में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी कर आईपीएल में अपना शानदार आगाज किया है।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विरोट कोहली के अलावा जिस बल्लेबाज ने कमाल की बल्लेबाजी करी वो और कोई नहीं मिस्टर 360 के नाम से प्रचलित एबी डिविलियर्स थे। उन्होंने भी कोहली के साथ जमकर बल्लेबाजी करी और केवल 42 गेंद पर 82 रन की पारी खेली। कोहली के साथ डिविलियर्स ने 157 रन की पारी पार्टनरशिप करी।

मैच के बाद कोहली से जब पुछा गया कि डिविलियर्स के साथ बल्लेबाजी करने का अनुभव कैसा रहा तो कोहली ने बेहद ही शानदार ढंग से कहा कि डिविलियर्स के साथ बल्लेबाजी करना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। डिविलियर्स इस जेनरेशन के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं।

कोहली ने डिविलियर्स के बारे में बताया कि मैच के दौरान मैं बड़ी तेजी से रन बनाना चाहता था लेकिन डिविलियर्स ने मेरे पास आए और उन्होंने मेरे ऊपर से दबाव को हटा दिया औऱ फिर जिस तरह से बल्लेबाजी करी वो असाधारण है।

डिविलियर्स के बारे में कोहली ने आगे ये भी कहा कि वॉटसन औऱ डिविलियर्स के रहते हमारी टीम इस आईपीएल में सभी टीमों पर पड़ेगी भारी। गौरतलब है कि डिविलियर्स ने आईपीएल में अबकतक 105 मैच खेलकर 146.03 की स्ट्राइर रेट के साथ 2652 रन जमा चुके हैं।

आपको बता दें कि आईपीएल 2016 में बेंगलुरु रॉयल चैंलेंजर्स का अगला मुकाबला 17 अप्रैल को दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ होगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार