साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स युवा ऑलराउंडर Marco Jansen के मुरीद हो गए हैं। AB de Villiers ने मार्को को SA20 लीग के पहले सीजन के सबसे होनहार खिलाड़ियों में से एक के रूप में चुना है। एबी डीविलियर्स को पूरा विश्वास है कि जैक्स कैलिस और शॉन पॉलक जैसे महान खिलाड़ियों की तलाश प्रोटियाज के लिए मार्को जेनसन के रूप में समाप्त हुई है।

Advertisement

डिविलियर्स का मानना ​​है कि मार्को जेनसन दिग्गज खिलाड़ी शॉन पॉलक की तरह हो सकते हैं। शॉन पॉलक एक बॉलिंग ऑलराउंडर हैं, जो पहले एक विशेषज्ञ गेंदबाज थे और निचले क्रम में महत्वपूर्ण रन बनाने की मारक क्षमता रखते हैं। शॉन पॉलक इस खेल को खेलने वाले अब तक के सबसे बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक रहे हैं उनसे मार्को जेनसन की तुलना निश्चित ही इस युवा खिलाड़ी के लिए गर्व की बात होगी।

Advertisement

डिविलियर्स ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो के लिए एक वीडियो इंटरव्यू के दौरान कहा, 'उन्होंने (Marco Jansen) बहुत अच्छी बल्लेबाजी की है, और उनके कुछ सीज़न बल्लेबाजी से भी काफी शानदार रहे हैं। जैनसन ऐसे खिलाड़ी हैं जिसके बारे में मैंने नहीं सुना था, और अचानक उसे आईपीएल सीज़न (आईपीएल 2022) में आग उगलते हुए देखा। लोगों ने मुझे बताया कि वह एक दक्षिण अफ्रीकी है और मुझे पता भी नहीं था कि वो हमारे देश से है।'

डिविलियर्स ने आगे कहा, 'यही इन लीगों की सुंदरता है,स्काउटिंग.. मार्को, विशेष रूप से मेरी राय में, एक बॉलिंग ऑलराउंडर है। अगर वह अलग तरह से महसूस करता है, तो उसके लिए बहुत अच्छा है। उन्हें बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देने का शानदार मौका मिला है। मैं दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों के बारे में सोचता हूं जिसमें बेन स्टोक्स, जैक्स कैलिस का नाम हैं। मार्को जेनसन के पास भी वैसा ही बनने का मौका है।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार