इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह से पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों के नाम रहा। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने पहली पारी में 9 विकेट खोकर 248 रन बनाए हैं।

Advertisement

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और एमिलियो गे सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बेन डकेट भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 17 रन बनाकर मोहम्मद अब्बास का शिकार बने। कप्तान जो रूट को सिर्फ 4 रनों के स्कोर पर अब्बास ने पवेलियन भेजा, तो हैरी ब्रूक 15 रन ही बना सके। डेन लॉरेंस 17 रन बनाकर आउट हुए।

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह से पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों के नाम रहा। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने पहली पारी में 9 विकेट खोकर 248 रन बनाए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

मोहम्मद अब्बास ने ओली रॉबिन्सन को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। एटकिंसन का साथ जोश टंग एक रन बनाकर दे रहे हैं। पाकिस्तान की ओर से गेंदबाजी में मोहम्मद अब्बास 56 रन देकर 4 विकेट हासिल कर चुके हैं। वहीं, मोहम्मद अली ने 67 रन देकर 3 विकेट चटकाए हैं। खुर्रम शहजाद एक विकेट अपने नाम कर चुके हैं। अब्बास और अली की शानदार गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज टेस्ट के पहले दिन पूरी तरह से बेबस नजर आए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार