आईपीएल 2026 का आगाज होने में 48 घंटे से भी कम का समय बचा है और हर कोई दुनिया की इस सबसे बड़ी क्रिकेट टीम के शुरू होने का इंतजार कर रहा है। हालांकि, मजे की बात ये है कि टूर्नामेंट के पहले मैच से पहले ही फैंस क एंटरटेनमेंट का डोज मिलना शुरू हो गया है। इस समय सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अभिषेक पोरेल एक कुत्ते को मैदान से बाहर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के इंट्रा-स्क्वाड प्रैक्टिस सेशन के दौरान ये एक अजीब सा नजारा देखने को मिला। अभिषेक पोरेल बैटिंग कर रहे थे और तभी एक कुत्ता पिच पर दौड़ते हुए आ गया। इस युवा बैटर ने तुरंत सूझबूझ और शांति दिखाते हुए कुत्ते के पास जाकर उसे गोद में उठा लिया। फिर उसने सावधानी से उसे बाउंड्री लाइन की तरफ ले जाकर छोड़ दिया, जिसके बाद दोबारा से सेशन चलता रहा। 

Advertisement

इस मज़ेदार घटना से टीम के साथियों और स्टाफ के चेहरों पर मुस्कान आ गई। इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया। आप इस मजेदार वीडियो को नीचे देख सकते हैं।

वहीं, बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरूवार (26 मार्च) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के दूसरे चरण के शेड्यूल की घोषणा कर दी। लीग चरण के बाकी 50 मैच 13 अप्रैल से 24 मई, 2026 तक भारत के 12 वेन्यू पर खेले जाएंगे। दूसरे चरण के मैच बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे। 

Also Read: LIVE Cricket Score

दूसरे चरण में पहला मैच 13 अप्रैलक को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। दूसरे चरण में आठ डबल-हेडर होंगे, जिसमें दोपहर के मैच 03:30 PM (भारतीय समय अनुसार) से और शाम के मैच 07:30 PM से शुरू होंगे। पंजाब किंग्स अपने घरेलू मैच न्यू चंडीगढ़ और धर्मशाला में खेलेगी, जिसमें इस चरण के दौरान धर्मशाला में तीन मैच शामिल हैं। राजस्थान रॉयल्स जयपुर में चार घरेलू मैचों की मेज़बानी करेगी, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में तीन और रायपुर में दो घरेलू मैच खेलेगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार