Abhishek Sharma Record: भारतीय टीम जापान के टूर (India Tour of Japan) पर है जहां वो पुरुष एशियन गेम्स (Asian Games 2026) से पहले मेजबान टीम जापान (Japan vs India) के साथ ऐतिहासिक टी20 मुकाबला खेलेंगे। ये इन दोनों टीमों के बीच पहला इंटरनेशनल मैच होगा। गौरतलब है कि इसमें भारतीय टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) सिर्फ एक छक्का लगाकर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को एक बेहद ही खास रिकॉर्ड लिस्ट में पीछे छोड़ सकते हैं।

Advertisement

हार्दिक को पछाड़ेंगे अभिषेक: अभिषेक शर्मा भारतीय टी20 टीम के एक अहम सदस्य खिलाड़ी हैं, जो कि पहली ही गेंद से विपक्षी गेंदबाज़ों को अटैक करते हैं। ये 26 साल का बल्लेबाज़ देश के लिए 59 टी20 इंटरनेशनल खेल चुका है, जिसमें उन्होंने 33.17 की औसत और 194.55 की स्ट्राइक रेट से 1858 रन बनाए हैं।

खास बात ये है कि अभिषेक के पास जापान के खिलाफ जापान में होने वाले ऐतिहासिक मुकाबले में महज़ एक छक्का लगाकर इतिहास रचने का मौका है। वो ऐसा करके अपने T20I करियर के 127 छक्के पूरे कर लेंगे और हार्दिक पांड्या को पछाड़कर टीम इंडिया के लिए तीसरे सर्वाधिक टी20 इंटरनेशनल छक्के मारने वाले बल्लेबाज़ बन जाएंगे। फिलहाल इस पॉजिशन पर अभिषेक और हार्दिक संयुक्त रूप से मौजूद हैं।

हार्दिक ने 138 टी20 इंटरनेशनल में 126 छक्के लगाए हैं। भारत के लिए T20I में सर्वाधिक छक्के लगाने का महारिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है, जिन्होंने 159 मैचों की 151 पारियों में 205 छक्के लगाए।

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के

  • रोहित शर्मा - 159 मैचों में 151 पारियों में 205 छक्के
  • सूर्यकुमार यादव - 113 मैचों की 107 पारियों में 179 छक्के
  • अभिषेक शर्मा - 59 मैचों की 58 पारियों में 126 छक्के
  • हार्दिक पांड्या - 138 मैचों की 109 पारियों में 126 छक्के
  • विराट कोहली - 125 मैचों की 117 पारियों में 124 छक्के

ये भी जान लीजिए कि अभिषेक शर्मा भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। वो इस फॉर्मेट में अपने 2000 रन पूरे करने से सिर्फ 142 रन दूर हैं। भारत के लिए अब तक सिर्फ पांच ही खिलाड़ियों ने दो हजार या उससे ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार