इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज हो चुका है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले में RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने अपने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करते हुए हैदराबाद के टॉप ऑर्डर में खलबली मचा दी।

Advertisement

हैदराबाद के फैंस को अभिषेक शर्मा से काफी उम्मीदें थीं लेकिन उनका खराब फॉर्म शनिवार को भी जारी रहा। सनराइजर्स हैदराबाद के उप-कप्तान के तौर पर वो अपना पहला मैच खेल रहे थे और उन्होंने IPL 2026 का पहला छक्का जड़कर अच्छी शुरुआत भी की लेकिन उनकी पारी की बस यही एक खास बात रही और जैकब डफी ने उन्हें 7 रन पर आउट कर दिया।

Advertisement

अभिषेक क्रीज पर बिल्कुल भी सहज महसूस नहीं कर रहे थे क्योंकि उन्हें डफी और भुवनेश्वर कुमार, दोनों का सामना करना पड़ रहा था। तीसरे ओवर में डफी का सामना करते हुए, शर्मा ने एक छोटी गेंद को पुल करने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले के ऊपरी किनारे से लगकर हवा में चली गई और जितेश शर्मा ने आसानी से कैच लपककर अभिषेक की पारी का अंत कर दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

उनके आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी ट्रोलिंग भी शुरू हो गई। कुछ फैंस ने ये तक लिख दिया कि अभिषेक अब खत्म हो चुके हैं और उनसे बड़ी पारी की उम्मीद करना ही बेकार है। खैर, पहले मैच में उनके फ्लॉप होने के बाद हैदराबाद के फैंस उम्मीद करेंगे कि बाकी के टूर्नामेंट में वो फॉर्म में लौट आएं और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाएं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार