आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ की शुरूआत से ठीक पहले कुछ टीमों को झटका लगा सकता है। खबरों के अनुसार जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow), क्रिस वोक्स (Chris Woakes) और डेविड मलान (Dawid Malan) दूसरे हाफ से अपना नाम वापस ले लिया है। हालांकि इसे लेकर ना ही इन तीनों खिलाड़ियों और ना उनकी फ्रेंचाइजी ने कोई आधिकारिक जानकारी दी है। 

Advertisement

हालांकि तीनों खिलाड़ियों के नाम वापस लेने के पीछे का कारण क्या है, इसे लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है। बेयरस्टो सनराइजर्स हैदराबाद, मलान पंजाब किंग्स और क्रिस वोक्स दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं। 

Advertisement

कोहनी की चोट से झूझ रहे तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स मानसिक स्वास्थय के चलते पहले ही टूर्नामेंट से बाह हो चुके हैं। इसके बावजूद इंग्लैंड के 10 खिलाड़ी हैं जो दूसरे हाफ के लिए जल्द ही यूएई पहुंचेंगे।   

इससे पहले द सन अखबार के हवाले से भी खबर आई थी कि टेस्ट मैच रद्द होने से इंग्लैंड का एक खिलाड़ी काफी नाराज है और वह आईपीएल के दूसरे हाफ में हिस्सा नहीं लेगा। 

बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां मैच शुरू होने से कुछ देर पहले ही इस मैच को भारतीय कैंप में कोरोना के मामले सामने आने के कारण रद्द कर दिया गया। भारतीय टीम के फिजियो योगेश परमार बुधवार रात कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 

Advertisement

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इस मैच के रद्द होने पर सवाल उठाते हुए कहा कि पैसे और आईपीएल की वजह से ऐसा किया गया है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार