Adam Zampa Record: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला (WI vs AUS 2nd T20I) बुधवार, 23 जुलाई को सबीना पार्क क्रिकेट स्टेडियम, किंग्सटन में खेला जाएगा जहां ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर एडम ज़म्पा (Adam Zampa) अपनी गेंदबाज़ी से कैरेबियाई टीम पर कहर बरपाकर मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) और जोश हेजलवुड (Josh Hazelwood) का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि एडम जम्पा ऑस्ट्रेलिया के टी20 फॉर्मेट के नंबर-1 गेंदबाज़ हैं जिन्होंने 96 मैचों में 117 विकेट चटकाने का कारनामा किया है। वो ऑस्ट्रेलिया के ऐसे एकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 100 से ज्यादा विकेट झटके।

Advertisement

गौरतलब है कि एडम जम्पा अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाते हुए 4 विकेट चटकाने का कारनामा करते हुए तो वो कैरेबियन टीम के खिलाफ अपने 15 टी20 विकेट पूरे कर लेंगे और इसी के साथ बतौर ऑस्ट्रेलियाई टी20 इंटरनेशनल में विडिंज के सामने सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन जाएंगे।

बता दें कि फिलहाल ये रिकॉर्ड संयुक्त रूप से जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क के नाम दर्ज हैं जिन्होंने 10-10 मैचों में वेस्टइंडीज के 14-14 टी20 विकेट चटकाए हैं।

टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़

जोश हेजलवुड - 14 विकेट

Advertisement

मिचेल स्टार्क - 14 विकेट

एडम जम्पा - 11 विकेट

शेन वॉटसन - 9 विकेट

Advertisement

मिचेल मार्श - 8 विकेट

Also Read: LIVE Cricket Score

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल ओवेन, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, सीन एबॉट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, जेवियर बार्टलेट, आरोन हार्डी, मैथ्यू कुह्नमैन, टिम डेविड।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार