T20 World Cup 2026, Australia vs Oman: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने पूरी तरह दबदबा बना लिया। कप्तान मिचेल मार्श के पहले गेंदबाजी के फैसले को गेंदबाजों ने सही साबित किया और ओमान की टीम 16.2 ओवर में सिर्फ 104 रन पर सिमट गई। एडम जाम्पा की घातक गेंदबाजी ने मैच का रुख एकतरफा कर दिया।

Advertisement

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 40वां और ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला शुक्रवार (20 फरवरी) को ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गौरतलब है कि दोनों टीमें पहले ही सुपर-8 रेस से बाहर हो चुकी हैं, इसलिए यह मुकाबला सम्मान की लड़ाई के तौर पर देखा जा सकता है।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी ओमान की शुरुआत कुछ खास नहीं रही सलामी बल्लेबाज आमिर कलीम पहली ही गेंद पर अपनी विकेट दे बैठे। इसके बाद कप्तान जतिंदर सिंह (17) और करण सोनावाले (12) भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। मध्य ओवरों में वसीम अली ने कुछ देर क्रीज पर टिककर 32 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई खास साथ नहीं मिला। नतीजा यह रहा कि सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके और पूरी टीम 16.2 ओवर में 104 रन पर ढेर हो गई।

ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी में एडम जाम्पा ने 3.2 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट झटके। ग्लेन मैक्सवेल और जेवियर बार्टलेट ने 2-2 विकेट चटकाए, वहीं मार्कस स्टोइनिस और नाथन एलिस ने भी 1-1 विकेट हासिल किया।

टीमें इस मैच के लिए
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, टिम डेविड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जाम्पा।

Also Read: LIVE Cricket Score

ओमान (प्लेइंग XI): आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), करण सोनावाले, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), जय ओडेदार, शफीक जान, शकील अहमद।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार