Adil Rashid Record: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार, 05 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज़ आदिल राशिद (Adil Rashid) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड लिस्ट में एडम जाम्पा (Adam Zampa) और राशिद खान (Rashid Khan) को पीछे छोड़ सकते हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। दरअसल, 38 वर्षीय आदिल राशिद इस मुकाबले में 3 विकेट चटकाते हैं तो वो टी20 वर्ल्ड कप में अपने 45 विकेट पूरे कर लेंगे और इसी के साथ इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के एडम जाम्पा और अफगानिस्तान के राशिद खान को पछाड़कर दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले बॉलर बन जाएंगे।
गौर करें कि उनके नाम टी20 वर्ल्ड कप में 37 मैचों में 42 विकेट दर्ज हैं। वो इस टूर्नामेंट में दुनिया के चौथे और इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं।
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर
- शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) - 43 मैचों की 41 पारियों में 50 विकेट
- एडम जाम्पा (ऑस्ट्रेलिया) - 25 मैचों की 25 पारियों में 44 विकेट
- राशिद खान (अफगानिस्तान) - 27 मैचों की 27 पारियों में 43 विकेट
- आदिल राशिद (इंग्लैंड) - 37 मैचों की 37 पारियों में 42 विकेट
- वानिन्दु हसरंगा (श्रीलंका) - 20 मैचों की 20 पारियों में 40 विकेट
इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि आदिल राशिद अब तक इंग्लैंड के लिए 144 टी20 इंटरनेशनल में 161 विकेट ले चुके हैं। वो भारत के सामने सेमीफाइनल-2 में चार विकेट लेते हैं तो न्यूजीलैंड के टिम साउदी (126 मैचों में 164 विकेट) और ईश सोढ़ी (140 मैचों में 162 विकेट) को पछाड़कर दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले बॉलर भी बन जाएंगे। इस लिस्ट में सबसे ऊपर अफगानिस्तान के राशिद खान हैं, जिन्होंने 115 मैचों में 193 विकेट लिए हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
इंग्लैंड की पूरी टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जेमी ओवरटन, बेन डकेट, जोफ्रा आर्चर, ल्यूक वुड, सैम करन, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जोश टंग, टॉम बैंटन, विल जैक्स, जैकब बेथेल, रेहान अहमद।