AFG vs SL: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (Afghanistan Cricket Team) शुक्रवार, 13 मार्च से श्रीलंका के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज और फिर 20 मार्च से इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है। गौरतलब है कि इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान ने अपनी ODI और T20 स्क्वाड की घोषणा कर दी है। खास बात है ये है कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने राशिद खान (Rashid Khan) को टी20 कैप्टन के पद से हटा दिया और अब इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) के कंधों पर ये जिम्मेदारी सौंपी है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। खुद ACB के चीफ सेलेक्टर श्री अहमद शाह सुलेमानखी ने इस खबर की जानकारी दी है। उन्होंने अपने बयान में कहा, "इब्राहिम जादरान, जिन्होंने राशिद खान के डिप्टी के रूप में काम किया है, इस फॉर्मेट में अफगानिस्तान के नियमित कप्तान के रूप में भूमिका निभाएंगे। हम राशिद खान को उनके बहुमूल्य योगदान के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं और इब्राहिम जादरान को इस महत्वपूर्ण नई भूमिका में हर सफलता की कामना करते हैं।"
गौरतलब है कि ACB ने ये फैसला हाल ही में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट में अपनी टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद लिया है। इस टूर्नामेंट में राशिद खान की कैप्टेंसी वाली अफगानिस्तानी टीम ग्रुप डी का हिस्सा थी जहां वो अपने 4 में से सिर्फ 2 मैच ही जीत पाई और ऐसे टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
बताते चलें कि जहां एक तरफ राशिद खान से कैप्टेंसी छीन ली गई है, वहीं दूसरी तरफ टीम के तेज गेंदबाज़ फजहलक फारूकी, हरफनमौला खिलाड़ी गुलबदीन नायब और विकेटकीपर बैटर मोहम्मद इशाक, जो कि टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा थे, उन्हें तो श्रीलंका के खिलाफ होने वाली किसी भी सीरीज की स्क्वाड में जगह नहीं दी है।
अफगानिस्तान की T20 टीम: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, शाहिदुल्लाह कमाल, अजमतुल्लाह ओमरजाई, मोहम्मद नबी, शराफुद्दीन अशरफ, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक और अब्दुल्ला अहमदजई।
रिजर्व: नांग्याल खरोती, बिलाल सामी और इजाज अहमदजई।
अफगानिस्तान की ODI टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उपकप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इकराम अलिखिल (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह ओमरजाई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, एएम ग़ज़नफ़र, ज़िया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक और बिलाल सामी।
Also Read: LIVE Cricket Score
रिजर्व: क़ैस अहमद, मोहम्मद सलीम सफ़ी और बशीर अहमद।