मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (Afghanistan Cricket Team) ने शुक्रवार (24 मार्च) को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) को 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही अफगानिस्तान ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।अफगानिस्तान ने पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट के किसी फॉर्मेट में पाकिस्तान को हराया है।

Advertisement

पाकिस्तान के 92 रन के जवाब में अफगानिस्तान ने 17.5 ओवर में 4 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली। नबी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरूआत खराब रही और 23 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। 45 रन तक पहुंचते-पहुंचते चार विकेट गिर गए। फिर मोहम्मद नबी ने नजीबउल्लाह जादरान ने मिलकर पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की। 38 साल के नबी ने 38 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 38 रन बनाए। वहीं जादरान ने नाबाद 17 रन बनाए।

पाकिस्तान के लिए डेब्यू मैच में इहसानुल्लाह ने दो विकेट, नसीम शाह और शादाब खान ने एक-एक विकेट हासिल किया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाए। जो पाकिस्तान का इस फॉर्मेट में बनाया गया पांचवां सबसे कम स्कोर है। पाकिस्तान के लिए इमाद वसीम ने सबसे ज्यादा 18 रन बनाए। पाकिस्तान के सात खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक पहुंच नहीं सके।

अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमन औऱ मोहम्मद नबी ने दो-दो, वहीं अज़मतुल्लाह उमरज़ई, नवीन उल हर औऱ कप्तान राशिद खान ने एक-एक विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार