सलामी बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज (87) और कप्तान असगर अफगान (55) की शानदार पारियां तथा राशिद खान (3/28) की बेहतरीन गेंदबाजी से अफगानिस्तान ने शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 48 रनों से हराकर तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

Advertisement

अफगानिस्तान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरबाज के 45 गेंदों पर छह चौकों और सात छक्के के सहारे 87 तथा अफगान के 38 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 55 रनों की पारी के बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट पर 198 रन बनाए।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे 20 ओवर में सात विकेट पर 150 रन ही बना सकी। जिम्बाब्वे की ओर से सलामी बल्लेबाज तिनाशे कामुनहुकामवे ने 37 गेंदों पर चार चौकों की मदद से सर्वाधिक 44 रन बनाए। गुरबाज को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इससे पहले, अफगानिस्तान की पारी में गुरबाज और करीम जनात ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी हुई। यह साझेदारी टूटने के बाद गुरबाज ने अफगान के साथ पारी आगे बढ़ाई और टीम को अच्छी स्थिति पर पहुंचाया। इस समय अफगानिस्तान का स्कोर 200 पार जाता दिख रहा था, लेकिन उसकी पारी लड़खड़ा गई और वह 200 रन नहीं बना सकी।

अफगानिस्तान की पारी में करीम ने 26, मोहम्मद नबी ने सात और राशिद ने सात रन का योगदान दिया। जिम्बाब्वे की ओर से रिचर्ड नगाराव ने दो विकेट, ब्लेसिंग मुजाराबनी ने दो विकेट और रयान बर्ल ने एक विकेट लिया।

जिम्बाब्वे की ओर से कामुनहुकामवे के अलावा कप्तान सीन विलियम्स ने 22, सिकंदर राजा ने 22, तारिसई मुसाकांदा ने 18 और रिचमोंड मुतुंबामी ने 15 रन बनाए। अफगानिस्तान की तरफ से राशिद के अलावा फरीद मलिक ने दो विकेट और करीम ने दो विकेट लिए।

Advertisement

दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला 19 मार्च को इसी मैदान पर खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार