Afghanistan vs England Champions Trophy 2025 Highlights:  बल्लेबाज इब्राहिम जादरान  के रिकॉर्डतोड़ शतक और अज़मतुल्लाह उमरज़ई के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर अफगानिस्तान ने बुधवार (26 फरवरी) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में इंग्लैंड को इंग्लैंड को 8 रन से हरा दिया।

Advertisement

इस हार के साथ ही इंग्लैंड  ग्रुप बी से चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 49.5 ओवर में 317 रनों पर ऑलआउट हो गई। जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए  111 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के की मदद 120 रन की पारी खेली। उनके अलावा कोई खिलाड़ी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहा। बेन डकेट और जोस बटलर 38-38 रन, जैमी ओवरटन ने  32 रन का योगदान दिया। 

अफगानिस्तान के लिए अज़मतुल्लाह उमरज़ई  ने 5 विकेट, मोहम्मद नबी ने 2 विकेट, फजलहर फारूकी, राशिद खान औऱ गुलाबदिन नाइब ने 1-1 विकेट हासिल किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 325 रन का स्कोर बनाया। जिसमें ओपनिंग बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने 146 गेंदों में 12 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 177 रन की पारी खेली। वह चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे व्यक्तिगत पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरूआत खराब रही औऱ 37 रन के कुल स्कोर तक रहमानुल्लाह गुरबाज, सिद्दिकउल्लाह अटल और रहमत शाह आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद इब्राहिम ने कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के साथ मिलकर पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 103 रन जोड़े। शाहिदी ने 67 गेंदों में 40 रन बनाए। 

Advertisement

शाहिदी के पवेलियन लौटने के बाद  इब्राहिम ने अज़मतुल्लाह उमरज़ई के साथ पांचवें विकेट के लिए 72 रन और फिर मोहम्मद नबी के साथ छठे विकेट के लिए 111 रन जोड़े। उमरजई ने 31 गेंदों में 41 रन और नबी ने 24 गेंदों में 40 रन बनाए।

इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट, लियाम लिविंगस्टोन ने 2 विकेट, जैमी ओवरटन औऱ आदिल रशीद ने 1-1 विकेट हासिल किया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार