लीड्स, 29 जून (CRICKETNMORE)| शाहीन अफरीदी के नेतृत्व में पाकिस्तान के गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद भी अफगानिस्तान शनिवार को हेडिंग्ले मैदान पर खेले जा आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के मैच में पाकिस्तान के सामने 228 रनों का लक्ष्य रखने में सफल रही। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली अफगानिस्तान के लिए शुरुआत में 200 के पार जाना मुश्किल लग रहा था लेकिन उसने पूरे 50 ओवर खेले और नौ विकेट खोकर 227 रन बनाए। 

Advertisement

अफरीदी ने एक बार फिर बेहतरीन गेंदबाजी की और 10 ओवरों में 47 रन देकर चार विकेट लिए। इमाद वसीम ने 10 ओवरों में 48 रन दिए और दो सफलताएं अर्जित कीं। वहाब रियाज ने आठ ओवरों में 29 रन खर्च कर दो विकेट लिए। शादाब खान को एक विकेट मिला। मोहम्मद आमिर और मोहम्मद हफीज हालांकि विकेट नहीं ले पाए। 

Advertisement

अफगानी कप्तान गुलबदीन तेजी से रन बनाने की जुगत में थे लेकिन अफरीदी ने पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर उनकी 15 रनों की पारी का अंत कर दिया जिसमें तीन चौके शामिल थे। अगली ही गेंद पर अफरीदी ने हसमातुल्लाह शाहिदी को बिना खाता खोले पवेलियन भेज अफगानिस्तान का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 27 रन कर दिया। 

दूसरे सलामी बल्लेबाज रहमत शाह सही बल्लेबाजी कर रहे थे। वह हालांकि इमाद वसीम की फिरकी में फंस कर 57 के कुल स्कोर पर आउट हुए। उन्होंने 43 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 35 रन बनाए हैं। 

इकराम अली खिल इस मैच में ऊपर बल्लेबाजी करने और उन्होंने असगर अफगानी के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की। असगर अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे। उन्होंने लेग स्पिनर शादाब खान पर बड़ा शॉट खेलना चाहा लेकिन बोल्ड हो गए। यहां टीम का स्कोर 121 था। चार रन बाद इमाद ने इकराम की 24 रनों की पारी का अंत पर अफगानिस्तान को पांचवां झटका दिया। 

मध्य के ओवरों में गेद थामने वाले वहाब रियाज ने मोहम्मद नबी (16) को आउट कर अफगानिस्तान को एक और बड़ा झटका दिया। नबी का विकेट 167 के कुल स्कोर पर गिरा। 

Advertisement

नाजीबुल्लाह जादरान ने अंत में संघर्ष किया। वह भी हालांकि अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए और अफरीजी ने 202 के कुल स्कोर पर उनको पवेलियन भेज दिया। उन्होंने 54 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 42 रन बनाए। 

राशिद खान (6) और हामिद हसन (1) जल्दी आउट हो गए। सामिउल्लह शेनवारी ने नाबाद 19 रन बना अफगानिस्तान को 227 का स्कोर दिया। उनके साथ मुजीब उर रहमान सात रन बनाकर नाबाद लौटे।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार