Rahmanullah Gurbaz Record: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज़ रहमानुल्लाह गुरबाज़ (Rahmanullah Gurbaz) ने बुधवार, 11 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के 13वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 42 गेंदों पर 84 रनों की शानदार और यादगार पारी खेली। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने एक साथ तीन खास रिकॉर्ड बनाए हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के सामने 84 रन बनाकर खुद का ही एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा और वो टी20 वर्ल्ड कप में फिर से अफगानिस्तान के सबसे बड़ी इनिंग खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इससे पहले साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 80 रन ठोके थे।

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के लिए सबसे बड़ी पारी

  • रहमानुल्लाह गुरबाज़ - 84 रन बनाम साउथ अफ्रीका (साल 2026)
  • रहमानुल्लाह गुरबाज़ - 80 रन बनाम न्यूजीलैंड (साल 2024)
  • रहमानुल्लाह गुरबाज़ - 76 रन बनाम युगांडा (साल 2024)
  • नजीबुल्लाह जादरान - 73 रन बनाम न्यूजीलैंड (साल 2021)
  • इब्राहिम जादरान - 70 रन बनाम युगांडा (साल 2024)

ये भी जान लीजिए कि इस मुकाबले में 24 साल के रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने सिर्फ 26 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया जो कि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी अफगानिस्तानी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर शफीकुल्लाह शिनवारी हैं, जिन्होंने साल 2014 के टी20 वर्ल्ड कप में हांगकांग के खिलाफ 24 गेंदों पर पचासा ठोका था।

इतना ही नहीं, खास बात ये भी है कि रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने टी20 इंटरनेशनल में अपना 14वां पचास प्लस स्कोर बनाया है और अब वो T20I में इब्राहिम जादरान के रिकॉर्ड की बराबरी करके अफगानिस्तान के लिए संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ अफ्रीका ने दूसरे सुपर ओवर में जीता मैच: आईसीसी टी20 वर्ल्ड 2026 का 13वां मुकाबला इस टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक रहा। यहां साउथ अफ्रीका ने दूसरे सुपर ओवर में 24 रन बचाते हुए सिर्फ 4 रनों से जीत हासिल की। इससे पहले दोनों टीमों का स्कोर 187-187 के स्कोर से बराबर रहा। वहीं पहला सुपर ओवर 17-17 रनों के स्कोर से बराबर हुआ।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार