सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2021 का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक (19 गेंदों में से 50) बनाया और चेन्नई सुपर किंग्स पर राजस्थान रॉयल्स जीत में एक प्रमुख भूमिका निभाई ।

Advertisement

संजू सैमसन की अगुवाई वाली टीम ने जिसमें सात विकेट और 15 गेंद शेष रहते ही 190 रनों का आराम से पीछा कर लिया, क्योंकि यशस्वी के साथ शिवम दुबे ने भी शानदार बल्लेबाजी की और नाबाद 60 रन बनाए।

Advertisement

मैच के बाद, यशस्वी ने एक वीडियो बातचीत में आईपीएल वेबसाइट को बताया कि वह अपने बल्ले पर सीएसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ऑटोग्राफ पाकर खुश हैं।

यशस्वी ने कहा, मैंने पहले विकेट को समझने की कोशिश की। हम 190 का पीछा कर रहे थे तो मुझे पता था कि विकेट बल्लेबाजी के लिए शानदार होने वाला है। मैं खराब गेंदो पर रन बनाने और अपनी टीम को एक शानदार शुरूआत दिलाने की कोशिश कर रहा था।

उन्होने कहा, मुझे बहुत खुशी है कि मैने मैच के बाद एम एस धोनी से ऑटोग्राफ लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार