Kevin Pietersen Praised Sarfaraz Khan: डोमेस्टिक सीज़न से पहले सरफराज खान ने अपने फैंस और क्रिकेट जगत को चौंका दिया, जब उनका नया फिटनेस अवतार सामने आया। करीब 17 किलो वजन कम करने के बाद सरफराज के बदले हुए अंदाज़ ने सभी का ध्यान खींचा और पूर्व इंग्लिश दिग्गज केविन पीटरसन ने भी उनकी जमकर तारीफ की। इसी दौरान पीटरसन ने एक तंज़ पृथ्वी शॉ की ओर भी कस दिया।

Advertisement

डोमेस्टिक क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ों में शुमार सरफराज खान इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वजह है उनका जबरदस्त फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन, जिसमें उन्होंने करीब 17 किलो वजन कम कर अपने आपको एकदम फिट और स्लिम अवतार में ढाल लिया है। यह बदलाव उन्होंने डोमेस्टिक सीज़न की शुरुआत से ठीक एक महीने पहले किया, और उनके इस समर्पण ने सबको प्रभावित किया है।

Advertisement

सरफराज, जिन्होंने फरवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था, लगातार रन बनाने के बावजूद टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए हैं। उनकी फिटनेस को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे थे, लेकिन अब उनके नए लुक ने उन सभी आलोचनाओं का जवाब दे दिया है।

पूर्व इंग्लैंड क्रिकेटर केविन पीटरसन ने भी एक्स पहले (ट्विटर) पर सरफराज की जमकर तारीफ की। सोमवार, 21 जुलाई को उन्होंने ट्विट करके लिखा, "शानदार मेहनत, नौजवान, यकीनन यह मैदान पर और बेहतर प्रदर्शन लाएगा। मुझे अच्छा लगा कि तुमने अपनी प्राथमिकताओं को फिर से तय किया। कोई पृथ्वी शॉ को यह दिखा सकता है? यह किया जा सकता है, मजबूत शरीर, मजबूत दिमाग।"

पीटरसन के इस ट्वीट के बाद सरफराज के फैंस उन्हें लेकर काफी उत्साहित हैं। वहीं, पीटरसन की बातों से यह साफ है कि यह तंज पृथ्वी शॉ की ओर भी था, जिनकी फिटनेस और करियर ग्राफ पर सवाल उठते रहते हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

सरफराज का यह नया फिटनेस अवतार न केवल फैंस बल्कि टीम इंडिया के चयनकर्ताओं के लिए भी एक मजबूत संदेश है कि वह अब पूरी तरह तैयार हैं और हर मौके का फायदा उठाने के लिए तैयार खड़े हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार