30 सितंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। कोलकाता में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट के नुकसान पर 239 रन बना लिए हैं। कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ जो ईडन गार्डंस में पिछले 17 सालों में नहीं हुआ था।

कुंबले, गांगुली और सहवाग ने बताया अपनी पसंद, इस टेस्ट मैच को मानते हैं खास

Advertisement

टीम इंडिया के पहले तीन विकेट पहले सत्र में केवल 46 रन पर ही गिए गए। पिछले 17 सालों में ईडन गार्डंस में ऐसा नहीं हुआ था कि जब पहले दिन पहले सत्र में 3 या ज्यादा विकेट गिरे। स्पिन गेंदबाज ईश जोड़ी की जगह टीम में शामिल किए गए तेज गेंदबाज मैट हैनरी ने कहर बरपाती गेंदबाजी से मैच के दूसरे ही ओवर में शिखर धवन (1) को बोल्ड कर कीवी टीम को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद एक शानदार गेंद पर मुरली विजय (9) को विकेटकीपर के हाथों कैच करवाया।

PHOTOS: विराट कोहली-गौतम गंभीर में हुई फिर दोस्ती, ये तस्वीरें देखकर हो जाएंगे खुश

Advertisement

इसके बाद ट्रैंट बोल्ट ने कप्तान विराट कोहली (9) को भी चलता कर दिया और भारत के 3 विकेट केवल 46 रन पर ही गिर गए। इससे पहले फरवरी 1999 में भारत और पाकिस्तान के ‍बीच खेले गए टेस्ट में ऐसा देखने को मिला था। 

OMG: शिखर धवन की ट्वीटर पर हुई खिंचाई, फैंस ने लगाई क्लास

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार