बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक और निर्माता विधु विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra) के बेटे अग्नि देव चोपड़ा (Agni Chopra) ने मौजूदा रणजी ट्रॉफी सीजन में अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाया हुआ है। अग्नि ने मिजोरम के लिए इस सीजन में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया और पहले 4 मैच में 95.87 की औसत से 767 रन बना चुके हैं। जिसमें उन्होंने 5 शतक और 1 अर्धशतक जड़ा है। 

 
Advertisement

अग्नि ने सिक्किम के खिलाफ डेब्यू मैच में पहली पारी में 166 और दूसरी पारी में 92 रन बनाए। इसके साथ ही वह मिजोरम के लिए एक रणजी मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। 

Advertisement

इसके बाद नागालैंड के खिलाफ 166 और 15 रन, अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 114 और 10 रन, वहीं मेघालय के खिलाफ दोनों पारियों में शतक जड़ते हुए 105 और 101 रन की पारी खेली। अग्नि दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर के पहले चार मैच में शतक जड़ने का कारनामा किया है।

Also Read: Live Score

अग्नि ने पिछले साल मिजोरम के लिए लिस्ट ए और टी-20 में भी डेब्यू किया था। दोनों ही फॉर्मेट में उन्होंने 7-7 मैच खेले हैं और लिस्ट ए में 174 रन और टी-20 में 234 रन बनाए हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार