22 मार्च से खेले जाने वाले आईपीएल 2026 की शुरुआत से ठीक पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए राहत भरी खबर आई है। टीम के 25.20 में खरीदे गए स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने ऑस्ट्रेलिया के घरेलू टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड में शानदार शतक जड़कर अपनी फॉर्म का दमदार संकेत दिया है।

Advertisement

शेफील्ड शील्ड के आखिरी राउंड में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और न्यू साउथ वेल्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में कैमरून ग्रीन पर सभी की नजरें टिकी थीं, क्योंकि आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ उनके नए सफर की शुरुआत होने वाली है।

Advertisement

ग्रीन ने रविवार (15 मार्च) को मैच के दूसरे दिन अपनी पारी की शुरुआत थोड़ी धीमी की और उन्हें पहला रन बनाने में ही 21 गेंदों का सामना करना पड़ा। लेकिन इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे लय पकड़ी और 167 गेंदों में शानदार शतक जड़ दिया। दूसरे दिन के खेले के अंत तक वह नाबाद 130 रन बनाकर क्रीज पर टिके रहे, जिसमें 5 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी की बदौलत वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने 302 रन बनाते हुए न्यू साउथ वेल्स पर पहली पारी में 70 बढ़त बना ली।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत देकर अपनी टीम में शामिल किया था। यह आईपीएल इतिहास में किसी विदेशी खिलाड़ी पर खर्च की गई सबसे बड़ी रकम भी बन गई थी, जिसने उन्हीं के टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

हाल के महीनों में ग्रीन की फॉर्म को लेकर कुछ सवाल जरूर उठे थे। एशेज सीरीज में वह एक भी पचास रन की पारी नहीं खेल पाए थे और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी उनकी फॉर्म कुछ खास नहीं रही, जहां वह 3 पारियों में 24 ही रन बना सके। वहीं ऑस्ट्रेलिया जिम्बाब्वे और श्रीलंका से हारकर ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। हालांकि अब शेफील्ड शील्ड में आया यह शतक उनके आत्मविश्वास के लिए काफी अहम माना जा रहा है। 

कैमरून ग्रीन आईपीएल में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के लिए भी खेल चुके हैं। हालांकि चोट के कारण वह आईपीएल 2025 का सीजन नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब वह 2026 में तीसरी फ्रेंचाइजी के तौर पर कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मैदान पर उतरने वाले हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

गौरतलब है कि ग्रीन ने आईपीएल में अपने पहले सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 400 से ज्यादा रन बनाए थे और 10 से ज्यादा विकेट भी लिए थे। ऐसे में कोलकाता की टीम को उनसे आगामी सीजन में बड़े प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार