गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल के उद्घाटन मुकाबले में यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुक्रवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतने के बाद कहा, यह पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी है। मुझे लगता है कि सीजन की शुरआत धोनी के साथ खेलते हुए करना एक अच्छी बात है। पूरा देश उनसे कुछ न कुछ सीखता है। इम्पैक्ट प्लेयर में हम जो भी करेंगे वह आशु पा पर डिपेंड करेगा।

Advertisement

चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, हम भी पहले गेंदबाजी करने की सोच रहे थे। हमें नहीं लगता कि यह पिच बाद में बदलेगी। काफी दिनों के बाद हम इस तरह के वातावरण में खेल रहे हैं। हमारी तैयारी काफी बढ़िया रही है। हमने काफी पहले से कैम्प शुरू कर दिया था।आज हमारी टीम में जो चार विदेशी खिलाड़ी खेलेंगे वह हैं - मोईन, सैंटनर, कॉन्वे और स्टोक्स।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

चेन्नई: डेवन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली, बेन स्टोक्स, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, अंबाती रायडू, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, राजवर्धन हंगारगेकर

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार