गत चैंपियन गुजरात टाइटंस ने 2023 आईपीएल में अपने अभियान की शानदार शुरूआत करते हुए चार बार के विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हरा दिया।

Advertisement

चेन्नई के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में चार चौकों और नौ छक्कों की मदद से 92 रन बनाये जिसकी बदौलत चेन्नई ने स्कोरबोर्ड पर 178 रन का स्कोर खड़ा किया। गुजरात ने शुभमन गिल के 36 गेंदों में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से बने 63 रन की बदौलत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लक्ष्य को हासिल कर लिया। गुजरात के राशिद खान को उनके आलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

Advertisement

राशिद अली ने मोईन अली और बेन स्टोक्स के महत्वपूर्ण विकेट लिए और तीन गेंदों में नाबाद 10 रन बनाये।

जियोसिनेमा के आईपीएल विशेषज्ञ पार्थिव पटेल ने गायकवाड की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा, ऐसा लग रहा था कि गायकवाड टीम के अन्य बल्लेबाजों के मुकाबले एक अलग ही विकेट पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

जियोसिनेमा के आईपीएल विशेषज्ञ अनिल कुंबले ने गायकवाड के नौ छक्के मारने की सराहना करते हुए कहा, हम उन्हें छक्के मारने से जोड़कर नहीं देखते हैं लेकिन पारी में नौ छक्के मारना अद्भुत है। उन्होंने पूरी तरह क्लीन हिटिंग की।

पटेल ने गुजरात की जीत की सराहना करते हुए कहा, शुभमन गिल के लिए यह सत्र जबरदस्त होगा। गुजरात ने लक्ष्य का पीछा करने की शुरूआत शानदार ढंग से की। रिद्धिमान साहा को पहले छह ओवर में अपने शॉट खेलने का लाइसेंस मिला हुआ था। इस विकेट पर लक्ष्य औसत से कम था, इसलिए अच्छी शुरूआत जरूरी थी। गुजरात को यह शुरूआत मिली और उसने इस लय को बरकरार रखा। शुभमन गिल ने वही किया जो हम उनके बारे में जानते हैं। वह अपनी अंतर्राष्ट्रीय फॉर्म को आईपीएल में ले गए। हम इस बार गिल के लिए 600 रन का सत्र देख सकते हैं।

Advertisement

कुंबले ने भी गिल की तारीफ करते हुए कहा कि यह भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा संकेत है कि उन्होंने इतनी अच्छी शुरूआत की है।

पटेल ने गुजरात की जीत की सराहना करते हुए कहा, शुभमन गिल के लिए यह सत्र जबरदस्त होगा। गुजरात ने लक्ष्य का पीछा करने की शुरूआत शानदार ढंग से की। रिद्धिमान साहा को पहले छह ओवर में अपने शॉट खेलने का लाइसेंस मिला हुआ था। इस विकेट पर लक्ष्य औसत से कम था, इसलिए अच्छी शुरूआत जरूरी थी। गुजरात को यह शुरूआत मिली और उसने इस लय को बरकरार रखा। शुभमन गिल ने वही किया जो हम उनके बारे में जानते हैं। वह अपनी अंतर्राष्ट्रीय फॉर्म को आईपीएल में ले गए। हम इस बार गिल के लिए 600 रन का सत्र देख सकते हैं।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार