अहमदाबाद की टीम ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya), राशिद खान (Rashid Khan) और शुभमन गिल (Shubman Gill) को रिटेन किया है। हार्दिक ही टीम की कप्तानी करेंगे, फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार (21 जनवरी) को इसका आधिकारिक ऐलान किया। 

Advertisement

हार्दिक पांड्या के लिए अहमदाबाद की टीम ने 15 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, वहीं राशिद खान को भी 15 करोड़ रुपये मिले हैं। युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को 8 करोड़ में अपने साथ जोड़ा है। अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट विक्रम सोलंकी ने इसकी जानकारी दी। 

Advertisement

हार्दिक पहले मुंबई इंडियंस, राशिद सनराइजर्स हैदराबाद और शुभमन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा थे।

अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के पास अब मेगा ऑक्शन में खर्च करने के लिए 52 करोड़ रुपये बचे हैं।

बता दें कि आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुरानी 8 टीमों को ज्यादा से ज्यादा 4 खिलाड़ियों और दो नई टीम (लखनऊ ओर अहमदाबाद) को ज्यादा से ज्यादा 3 खिलाड़ियों को रिटेन करनी इजाजत दी थी। 

सीवीसी कैपिटल ने अहमदाबाद फ्रेंचाइजी को 5625 करोड़ रुपये और आरपीएसजी ग्रुप ने लखनऊ फ्रेंचाइजी को 7090 करोड़ रुपये में खरीदा था।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार