इंदौर, 9 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| कप्तान विराट कोहली (नाबाद 149) और उपकप्तान अजिक्य रहाणे (नाबाद 124) की बेहतरीन शतकीय पारियों की बदौलत भारत ने होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में जारी तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को भोजनकाल तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 358 रन बना लिए हैं। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 258 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।  

यह भी पढ़ें: इस खास रिकॉर्ड को तोड़कर कोहली बनेगें धोनी और गांगुली से भी महान कप्तान

Advertisement

कोहली अभी तक 271 गेंदों का सामना कर 15 चौके लगा चुके हैं। वहीं, रहाणे 254 गेंदों में 11 चौके और तीन छक्के लगा चुके हैं। 

Advertisement

इससे पहले, शनिवार के अपने स्कोर 267 पर तीन विकेट से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम ने दूसरे दिन के पहले सत्र में कोई भी विकेट नहीं गंवाया। कल (शनिवार) के नाबाद बल्लेबाज कोहली और रहाणे ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को जमकर छकाया।

धोनी का जोरदार खुलासा, इस वजह से वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल में युवराज से पहले बल्लेबाजी करने उतरे थे..

कोहली अपना शतक कल ही पूरा कर चुके थे, जबकि रहाणे ने दूसरे दिन अपना शतक पूरा किया। इन दोनों बल्लेबाजों ने अभी 81 ओवरों में 3.18 की औसत से रन जोड़े हैं। दोनों के बीच यह चौथे विकेट के लिए भारत के लिहाज से पांचवीं सबसे बड़ी साझेदारी है। 

पहले दिन भारत ने मुरली विजय (10), गौतम गंभीर (29) और चेतेश्वर पुजारा (41) के विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद कीवी गेंदबाज कोई और विकेट हासिल नहीं कर सके। 
न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बाउल्ट, मिशेल सेंटनर और जीतन पटेल ने एक-एक विकेट लिया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार