Alana King Record: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की स्टार गेंदबाज़ अलाना किंग (Alana King) ने शनिवार, 25 अक्टूबर को आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 (ICC Women's World Cup 2025) के 26वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका (AU-W vs SA-W) के 7 विकेट चटकाकर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि इसी के साथ अलाना किंग ने एक 43 साल पुराना महारिकॉर्ड तोड़ा और एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किया।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इंदौर के मैदान पर अलाना किंग ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 7 ओवर गेंदबाज़ी की और सिर्फ 18 रन देकर 7 विकेट झटके। उन्होंने सुने लुस (06 रन), एनेरी डर्कसन (5 रन), मारिजाने कैप (00 रन), सिनोला जाफ्टा (29 रन), क्लो ट्राईऑन (00 रन), नादन डी क्लार्क (14 रन), और मसबत क्लास (4 रन) का विकेट चटकाया।

इसी के साथ अब अलाना किंग वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास की ऐसी पहली खिलाड़ी बन गईं हैं जिन्होंने वर्ल्ड कप के किसी एक मैच में 7 विकेट लेने का कारनामा किया हो। इतना ही नहीं, ये भी जान लें कि अलाना किंग ने न्यूजीलैंड की पूर्व खिलाड़ी जैकी लॉर्ड (साल 1982 में भारत के खिलाफ 10 रन देकर 6 विकेट) का 43 साल पुराना बड़ा महारिकॉर्ड तोड़ा और वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप का बेस्ट बॉलिंग फीगर का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

गौरतलब है कि अलाना किंग का ये स्पेल वुमेंस ODI का चौथा बेस्ट स्पेल है। इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की ही धाकड़ ऑलराउंडर एलिस पेरी को पछाड़ा है। इसके अलावा वो ऑस्ट्रेलिया के लिए वुमेंस ODI में एक से ज्यादा फिफर (पांच या उससे ज्यादा विकेट) लेने वाली सिर्फ तीसरी खिलाड़ी भी बन गईं हैं। उन्होंने दूसरी बार ये कारनामा करके लिन फ़ुलस्टन और जेस जोनासन जैसे दिग्गजों की बराबरी की है।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया इलेवन: जॉर्जिया वोल, फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर (कप्तान), ताहलिया मैकग्राथ, जॉर्जिया वेयरहैम, अलाना किंग, किम गर्थ, मेगन शुट्ट।

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ अफ्रीका इलेवन: लौरा वोलवार्ड (कप्तान), ताज़मिन ब्रित्स, मारिजाने कैप, सुने लूस, एनेरी डर्कसेन, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्राईऑन, मसबत क्लास, नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयाबोंगा खाका।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार