22 जुलाई, मैनचेस्टर (CRICKETNMORE)। मैनचेस्टर में खेले जा रहे पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टियर कुक ने अपने टेस्ट करियर का 29वां शतक जमाया। ऐसे करते ही एलिस्टियर कुक ने महान डॉन ब्रेडमैन के 29 शतक की बराबरी कर ली। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में 29 शतक जमाने वाले तीसरे सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए हैं। पहले नंबर पर भारत के महान सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने 28 साल 360 दिन में अपने टेस्ट करियर में 29वां शतक जमाया था। इसके अलावा दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग हैं जिन्होंने 29 शतक अपने टेस्ट करियर में 31 साल और 95 दिन में बनाया था। कोहली को झटका, गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा ने किसी और से की सगाई

Advertisement

इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टियर कुक ने ऐसा कारनामा 31 साल 210 दिन में किया है। इसके साथ – साथ इंग्लैंड के बायें हाथ का यह बल्लेबाज इंग्लैंड के तरफ से कप्तान के तौर पर सर्वाधिक शतक जमाने के मामले में पूर्व कप्तान ग्राहम गूच की बराबरी कर ली है। भारतीय क्रिकेट टीम का पूर्व स्पिन गेंदबाज बना इस टीम का कोच

Advertisement

ग्राहम गूच ने 34 टेस्ट मैच की 63 पारी खेलकर कप्तान के तौर पर 11 शतक जमाए थे। तो वहीं कुक ने 11 शतक 50 टेस्ट मैच खेलकर पूरे किए हैं। कुक के नाम कप्तान के तौर पर इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन बनानें का रिकॉर्ड दर्ज हो गय है। कुक ने अपने 50 टेस्ट मैच की 92 पारियों खेलकर 4157 रन बनाए हैं। कुक के बाद दूसरे नंबर पर ग्राहम गूच का नाम हैं जिनके नाम इंग्लैंड कप्तान के रूप में 34 टेस्ट मैच में 3582 रन हैं।

लेकिन इन सबके अलावा कुक के साथ एक रोचक बात ये जुड़ गई है कि कुक ने अपना 29वां शतक आज की तारीख यानि 22 जुलाई को जमाया है । आपको बता दें कि वर्ल्ड क्रिकेट के महान बल्लेबाज डॉन ब्रेड मैन ने अपने टेस्ट करियर का 29वां शतक भी आज की तारीख 22 जुलाई 1948 को जमाया था।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार