NZ-W vs SA-W 2nd ODI: अमेलिया केर (Amelia Kerr) की कैप्टेंसी में न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम (New Zealand Women Cricket Team) ने बुधवार, 01 अप्रैल को वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 49.4 ओवर में 347 रनों का लक्ष्य हासिल करके 2 विकेट से शानदार जीत हासिल की। गौरतलब है कि इस मुकाबले में कीवी कैप्टन अमेलिया केर ने 139 गेंदों पर नाबाद 179 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली।

Advertisement

जी हां, ऐसा हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि ये मुकाबला वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में खेला गया था जहां मेजबान टीम न्यूजीलैंड ने ही टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने अपनी इनिंग के 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 346 रन स्कोर बोर्ड पर टांग दिए।

Advertisement

साउथ अफ्रीका के लिए एनेके बॉश ने सर्वाधिक रन बनाए और 90 गेंदों पर 12 चौके ठोककर 91 रन बनाए। उनके अलावा कैप्टन लौरा वोलवार्ड (74 गेंदों पर 69 रन) और क्लो ट्राईऑन (25 गेंदों पर नाबाद 52 रन) ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। बात करें अगर न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ों की तो ब्रीअर्न इलिंग ने 10 ओवर में 60 रन देकर 3 विकेट झटके, वहीं कायली नाइट ने 2 विकेट और जेस केर ने 1 विकेट झटका।

यहां से अब न्यूजीलैंड के सामने जीत हासिल करने के लिए 347 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य था जिसका पीछा करते हुए कीवी कैप्टन अमेलिया केर ने नंबर-3 पर बैटिंग करके 139 गेंदों पर 23 चौके और 1 छक्का ठोककर नाबाद 179 रन बनाए। उनके अलावा इज़ाबेल गेज़ ने भी 48 गेंदों पर 68 रन ठोके और ऐसे न्यूजीलैंड महिला टीम ने 49.4 ओवर में 8 विकेट खोकर 347 रनों का लक्ष्य हासिल करके 2 विकेट से जीत दर्ज की। गौर करें कि ये महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे सफल रन चेज़ है।

बात करें अगर साउथ अफ्रीका के गेंदबाज़ों की तो अयाबोंगा खाका ने 10 ओवर में 51 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं मसाबाता क्लास और कायला रेनेके ने 2-2 विकेट झटके। उनके अलावा सुने लूस ने भी एक विकेट हासिल किया। बताते चलें कि इसी के साथ न्यूजीलैंड महिला टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार