Andre Russell Receives guard of honour in 2nd T20I: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार, 23 जुलाई को किंग्सटन के सबीना पार्क क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया जहां ऑस्ट्रेलिया ने कैरेबियाई टीम को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। इस मैच में वेस्टइंडीज की हार के साथ ही स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल का इंटरनेशनल करियर भी समाप्त हो गया।

Advertisement

आंद्रे रसेल को वेस्टइंडीज़ की ओर से आखिरी बार मैदान पर उतरते ही एक भावुक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जैसे ही वो पवेलियन की सीढ़ियों से नीचे उतरे, ऑस्ट्रेलियाई और वेस्टइंडीज़ के खिलाड़ी इस ऑलराउंडर के अविश्वसनीय करियर को सलाम करने के लिए कतार में खड़े हो गए। स्टेडियम में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी और फैंस खड़े होकर उस खिलाड़ी के प्रति अपना प्यार और तारीफ व्यक्त करने लगे।

Advertisement

रसेल ने 2010 में अपना अंतरराष्ट्रीय सफ़र शुरू किया था और तब से लेकर अभी तक वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के लिए कई मैच जिताऊ प्रदर्शन भी करे। इस मैच में भी रसेल ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और 15 गेंदों पर दो चौकों और चार छक्कों की मदद से 36 रन बनाए।

जब रसेल अपनी आखिरी पारी में अर्द्धशतक की तरफ बढ़ रहे थे तभी नाथन एलिस ने उनका विकेट लेकर उनके करियर का अंत कर दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

रसेल ने एक बयान में कहा, "शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता कि इसका क्या मतलब था। वेस्टइंडीज़ का प्रतिनिधित्व करना मेरे जीवन की सबसे गौरवपूर्ण उपलब्धियों में से एक रहा है। जब मैं बच्चा था, तो मुझे इस मुकाम तक पहुंचने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन जैसे-जैसे आप खेलना शुरू करते हैं और खेल से प्यार करने लगते हैं, आपको एहसास होता है कि आप क्या हासिल कर सकते हैं। इसने मुझे बेहतर बनने के लिए प्रेरित किया क्योंकि मैं मैरून रंगों में अपनी छाप छोड़ना चाहता था और दूसरों के लिए प्रेरणा बनना चाहता था।" 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार