Andre Russell vs Haris Rauf: वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स (Los Angeles Knight Riders) के लिए खेलते हुए सोमवार (8 जुलाई) को डलास के ग्रैंड पिएरे स्टेडियम में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स (San Francisco Unicorns ) के खिलाफ खेले गए मेजर लीग क्रिकेट 2024 (MLC 2024) के मुकाबले में 25 गेंदों में नाबाद 40 रन की तूफानी पारी खेली। जिसमें उन्होंने दो चौके औऱ तीन विशालकाय छक्के जड़े।

Advertisement

रसेल ने यूनिकॉर्न्स के लिए 20वां और आखिरी ओवर डालने आए पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ की गेंद पर वाइड लॉन्ग ऑन के ऊपर से लंबा छक्का जड़ा, जो स्टेडियम के बाहर जाकर गिरा। 

 
Advertisement

रसेल का यह छक्का 351 फुट यानी 107 टीम लंबा था। रसेल का यह शॉट देखकर डगआउट में बैठे उनके साथी खिलाड़ी शाकिब अल हसन भी दंग रह गए औऱ उनकी हंसी छूट गई। 

बता दें कि पिछले सीजन में रसेल ने रऊफ की गेंद पर ऐसे ही 108 मीटर लंबा छक्का जड़ा। हालांकि रसेल की तूफानी पारी इस मुकाबले में नाइट राइडर्स को जीत दिलाने में नाकाफी साबित हुए।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद नाइट राइडर्स ने 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। इसके जवाब में यूनिकॉर्न्स ने 15.2 ओवर में 4 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। 

यूनिकॉर्न्स  के लिएओपनिंग बल्लेबाज फिन एलन ने 37 गेंदों में 4 चौकों और 5 छ्क्कों की मदद से 63 रन की पारी खेली। वहीं मैथ्यू शॉर्ट ने 26 गेंदों में 58 रन बनाए, जिसमें उन्होंने तीन चौके और पांच छ्क्के जड़े।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार